जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक

Posted On:- 2026-06-27




प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में डीएमएफटी राशि का करें उपयोग-सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर (वीएनएस)। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति को स्वीकृत कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसीवार प्रस्तुत की गई।

बैठक में सांसद  महेश कश्यप ने कहा कि डीएमएफटी मद की राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा गत वर्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विधायक चित्रकोट  विनायक गोयल ने कहा कि ऑयल पाम उत्पादन करने वाले किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस मद से पूर्व वर्षों में स्वीकृत विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाई जाए।

बैठक में कलेक्टर  आकाश छिकारा ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कर देवगुड़ी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी, समिति के अन्य सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी  उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन, डीएमएफटी के नोडल अधिकारी  ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएमएफटी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।



Related News
thumb

सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों ...


thumb

पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड...


thumb

अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगाता...


thumb

नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्या...


thumb

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन पारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले...


thumb

नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवच...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। जिले के ग्राम करजी निव...