अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Posted On:- 2026-06-27




तीन माह में 78 प्रकरणों में 28.68 लाख रुपये से अधिक का अर्थदण्ड वसूल

बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज शाखा द्वारा लगातार सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, वाहन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) बेमेतरा द्वारा 1 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 की अवधि में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध कुल 78 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में कुल 28 लाख 68 हजार 350 रुपये का अर्थदण्ड वसूल कर प्रशमन की कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में अवैध परिवहन के 66 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें लगभग 19 लाख 71 हजार 350 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। इसी प्रकार अवैध उत्खनन के 11 प्रकरणों में लगभग 7 लाख 67 हजार रुपये तथा अवैध भण्डारण के 1 प्रकरण में लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में खनिज संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा शासन के राजस्व हितों की रक्षा के लिए अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Related News
thumb

सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों ...


thumb

पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड...


thumb

अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगाता...


thumb

नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्या...


thumb

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन पारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले...


thumb

नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवच...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। जिले के ग्राम करजी निव...