ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी

Posted On:- 2026-06-27




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए एवं अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को अनुदान मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम किश्त की राशि 06 करोड़ 92 हजार 600 रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त आबंटन की राशि को जिले के सभी 454 ग्राम पंचायतों के मूलभूत बैंक खाता में जारी की गई है। अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 68 लाख 71 हजार 648 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 72 लाख 22 हजार 438 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 84 लाख 75 हजार 170 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों को 57 लाख 35 हजार 350 रूपये, कांकेर विकासखण्ड की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 84 लाख 64 हजार 380 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 39 लाख 08 हजार 450 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 94 लाख 15 हजार 164 रूपये की राशि जारी की गई है।



Related News
thumb

सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों ...


thumb

पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड...


thumb

अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगाता...


thumb

नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्या...


thumb

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन पारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले...


thumb

नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवच...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। जिले के ग्राम करजी निव...