सारंगढ-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत घोघरा में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। लेकिन ग्राम सभा की बैठक होती उससे पहले ही ग्राम सभा की बैठक निरस्त हो गई।
दरसल ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में रोजगार सहायक ने लगभग 265 व्यक्तियों का सर्वे कर सूची तैयार की थी। लेकिन वर्तमान में 108 लोंगों का ही नाम प्रतीक्षा सूची में आया है। कहीं न कही रोजगार सहायक और पंचायत के अन्य व्यक्तियों द्वारा गड़बड़ी कर सैकड़ों लोंगों का नाम काट दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान पीएम आवास 2.0 के लिए पात्र हितग्राहियों का नाम न डालकर अपात्र को पात्र बनाया गया और सर्वे सूची तैयार की गई। लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल है जो पूर्व में पति के नाम पर आवास ले लिया और वर्तमान में पत्नी के नाम पर दिया जा रहा हैं।
ग्रामीणों ने आगे खुलासा करते हुए यह भी बताया कि लिस्ट में अविवाहित और बच्चों का नाम शामिल है। यहीं नही बल्कि कई ऐसे परिवार का नाम भी शामिल है जो सामूहिक एक ही घर में रहते है, अलग होने का कोई प्रमाण भी नहीं हैं। पीएम आवास की सर्वे सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने के भी दावे किए जा रहें है। दावे करने के पीछे का कारण भी हैरान कर देने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच का भी नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल है। जिसका खुलासा खुद पूर्व सरपंच महादेव जाटवर ने किया।
पंचायत में आवास की फर्जीवाड़ा तब और ज्यादा गहरा गया है जब वर्तमान सरपंच नर्सिंग बंजारे खुद आवास की लिस्ट में गलत होने के दावे की और कहा कि पात्र हितग्राहियों का नाम लिस्ट में नही है। ऐसे में इस पंचायत की हालात बयां कर रही है और पता चल रहा है कि आवास का लाभ वास्तव में इस पंचायत के गरीबों को नहीं मिल रहें हैं।
अब जिला प्रशासन और सम्बन्धित जनपद पंचायत को मामलें में संज्ञान लेकर जाँच करने की जरूरत है तांकि पात्र गरीब व्यक्ति को पीएम आवास का लाभ मिल सके।
खरीफ 2026 में अल- नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देरी से आने, शीघ्र समाप्त होने तथा फसल अवधि के दौरान वर्षा में लंबे अंतराल, खण्ड वर्षा क...
सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस 29 एवं 30 जून 2026 को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन कि...
छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से लखनपुर (अंबिकाप...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्स...
सरसीवा के टाटा बिलासपुर गांव क़ो लोग अब राजकुमारी साहू के गांव के नाम से जानने लगेंगे।राजकुमारी ने अपनी संघर्ष और स्वावलंबन की एक ऐसी अमिट इबारत लिख...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून...