सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

Posted On:- 2026-06-27




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून से 15 जुलाई तक हमारे जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर सभी ऐसे कुष्ठ रोगियों की हम पहचान कर रहे हैं जिनको प्राथमिक रूप से इलाज की आवश्यकता है और उनको हम एमडीटी का उपचार दे सकते हैं। 

इस अभियान में हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सभी से चर्चा, परिचर्चा और प्रारंभिक लक्षणों का जो चिन्हांकन है वो कर रहे हैं। मेरा आप सभी से अपील है कि इसमें हम सहयोग करें और इन मरीजों को हम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में सहयोग करें। जागरूकता ही इस बीमारी को हटाने में सहयोग करेगी। मेरा आप सबसे अपील है कि इस अभियान में आप ज्यादा से ज्यादा जुड़े और हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में सहयोग करें।



Related News
thumb

“प्रशासन आपके द्वार“ : प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के लिए लगा वि...

जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र जगरगुंडा में जिला प्रशासन ने “प्रशासन आपके द्वार“ की भावना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद...


thumb

किसानों को बीमा अंतर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील, ओलावृष्टि से प्रभावित ...

किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड...


thumb

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जशपुर द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों में आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।


thumb

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 को, 1,205 बूथों पर 1 लाख 15 हजार 7...

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पोलिय...


thumb

संभागस्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 14 निजी कंपनियों...

जिला प्रशासन सरगुजा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में संभ...