“प्रशासन आपके द्वार“ : प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के लिए लगा विशेष शिविर

Posted On:- 2026-06-27




जगरगुंडा में डीबीटी लिंक शिविर से 153 हितग्राहियों को मिला लाभ

सुकमा (वीएनएस)। जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र जगरगुंडा में जिला प्रशासन ने “प्रशासन आपके द्वार“ की भावना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के लिए दो दिवसीय विशेष डीबीटी लिंक शिविर का आयोजन 23 जून और 25 जून को किया गया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उन हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिनकी आवास किश्त की राशि डीबीटी लिंक या केवाईसी संबंधी कारणों से लंबित थी।

शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत के सचिवों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन, डीबीटी लिंक और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस पहल से ग्रामीणों को बैंक और कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली है, वहीं लंबित भुगतान की प्रक्रिया भी तेज हुई है। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासन की यह सक्रिय उपस्थिति लोगों के बीच भरोसा और विश्वास मजबूत करने का काम कर रही है।

जिला प्रशासन का यह अभिनव प्रयास शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने और हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। जगरगुंडा जैसे दूरस्थ अंचल में पहुंचकर प्रशासन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जनसेवा और सुशासन उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद...


thumb

किसानों को बीमा अंतर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील, ओलावृष्टि से प्रभावित ...

किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड...


thumb

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जशपुर द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों में आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।


thumb

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 को, 1,205 बूथों पर 1 लाख 15 हजार 7...

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पोलिय...


thumb

संभागस्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 14 निजी कंपनियों...

जिला प्रशासन सरगुजा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में संभ...