अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन सरगुजा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में संभागस्तरीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में 14 प्रतिष्ठित निजी नियोजक कंपनियों ने भाग लेते हुए विभिन्न क्षेत्रों के कुल 2370 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की।
रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 2000 शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 200 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है, जबकि शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संबंधित नियोजक कंपनियों द्वारा जारी है, जिसे आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज तथा वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सहभागिता करते हुए युवाओं को अपने कौशल का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और निजी उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ युवा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रोजगार अधिकारी ललित कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने रोजगार मेले की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य गिरीश गुप्ता ने सभी अतिथियों, नियोजक कंपनियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक, उप संचालक रोजगार एस.पी. त्रिपाठी, जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर चारु चित्रा साय, जिला रोजगार अधिकारी बलरामपुर दिवाकर टांडिया, जिला रोजगार अधिकारी जशपुर दुर्गेश्वरी सिंह, शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर के प्राचार्य आर.जे. पांडेय, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी, सहायक परियोजना अधिकारी अकरम खान, संभाग के सभी जिलों के रोजगार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र जगरगुंडा में जिला प्रशासन ने “प्रशासन आपके द्वार“ की भावना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद...
किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड...
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जशपुर द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों में आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पोलिय...