नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर टिकी हुई थी क्योंकि सैमसन पहले मुकाबले में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, जिसके बाद उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 में ओपनिंग जोड़ी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया। टीम इंडिया इस मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करने जब उतरी तो पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ सैमसन पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए जो टी20 इंटरनेशनल में 2 बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बह...
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट ...
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भा...
भारतीय टीम के लिए T20 कप्तानी का आगाज श्रेयस अय्यर ने जिस अंदाज में किया, वैसा शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I स...
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की ज...