नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय महिला टीम की पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा है। दीप्ति शर्मा ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बेथ मूनी का विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अब 356 विकेट के साथ दीप्ति शर्मा टॉप पर पहुंच गई हैं। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर झूलन गोस्वामी का नाम है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 355 विकेट लेने में कामयाब रही थी। इस ऐतिहासिक लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (336) तीसरे और इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट (335) चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में 333 विकेट के साथ सोफी एक्लेस्टोन का नाम है। वह पांचवें नंबर पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बह...
टीम इंडिया इस मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करने जब उतरी तो पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ स...
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भा...
भारतीय टीम के लिए T20 कप्तानी का आगाज श्रेयस अय्यर ने जिस अंदाज में किया, वैसा शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I स...
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की ज...