सहकारिता सप्ताह में 6 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम

Posted On:- 2026-06-29




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी दिनों में जिले के प्राथमिक समितियों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन कराने एवं कार्यक्रम किये जायेंगे, जिसमें 30 जून को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन और सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ एवं समितियों की भूमिका पर परिचर्चा होगी। 

इसी प्रकार 1 जुलाई को इफको एवं कृभकों द्वारा ड्रोन से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन,  कृषक संगोष्ठी, मृदा स्वास्थ्य पर परिचर्चा, 02 जुलाई को संबंधित विकासखण्ड के कृषकों को विकासखण्ड से संबंधित मॉडल समिति का भ्रमण, सभी लैम्प्स एवं सहकारी समितियों में माईक्रो एटीएम, केसीसी कार्ड एवं रुपये केसीसी कार्ड वितरण, 03 जुलाई को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा प्रकाशित पाक्षिक "सहकारी समाचार पत्र का प्रचार प्रसार 4 जुलाई को समिति द्वारा संचालित जनऔषधी केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 जुलाई को सहकारिता पर चिन्हित विद्यालयों में निबंध,  चित्रकला, क्विज प्रतिस्पर्धा, 6 जुलाई को वैकल्पिक उर्वरक का संगोष्टी एवं कार्यक्रम का समापन समारोह किया जाएगा। 

इस कार्यकम से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कृषकों एवं जनसामान्य के मन में सहकारिता की भावना का विकास होगा एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं के मदद से जन सामान्य आत्मनिर्भर होगा एवं जीवन में आर्थिक विकास किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहकारिता विभाग के अधिकारी ने सहभागी होने की अपील भी की है।



Related News
thumb

अंबिकापुर में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर मुख्यालय परिसर में सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह ने सहकारी ध्व...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है ...


thumb

जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंच...

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर जाकर 05 वर्ष स...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रही है। योजना के तहत शासकीय कन्या उ...


thumb

मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

अपरिहार्य कारणों से मंगलवार, 30 जून 2026 को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।