अंबिकापुर में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ

Posted On:- 2026-06-29




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर मुख्यालय परिसर में सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह ने सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण कर किया। भारत सरकार के निर्देशानुसार 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह के दौरान जिलेभर में किसानों को आधुनिक तकनीक एवं सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकान्त चन्द्राकर ने उपविधि का वाचन किया। इस अवसर पर उप पंजीयक एवं उप आयुक्त एस.के. पैकरा, विपणन अधिकारी बी.के.पी. सिंह, लेखापाल आनंद सिंह, फील्ड अधिकारी राजेश सिंह, सरगुजा नोडल कमलनयन पाण्डेय सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिले की प्रत्येक पैक्स (PACS) में ध्वजारोहण एवं उपविधि का वाचन किया गया। सप्ताहभर वृक्षारोपण, सहकारिता विकास विषयक गोष्ठियां, व्याख्यानमाला, सहकार संकल्प दौड़, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण तथा सहकारिता जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन, माइक्रो एटीएम के उपयोग की जानकारी, नए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं रूपे कार्ड का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य किसानों को तकनीक, डिजिटल बैंकिंग और सहकारिता की योजनाओं से जोड़कर उन्हें अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।



Related News
thumb

सहकारिता सप्ताह में 6 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम

राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है ...


thumb

जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंच...

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर जाकर 05 वर्ष स...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रही है। योजना के तहत शासकीय कन्या उ...


thumb

मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

अपरिहार्य कारणों से मंगलवार, 30 जून 2026 को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।