खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जैन मुनि

Posted On:- 2026-07-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। जैन संत और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक न्योता मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह कार्यक्रम 4 और 5 जुलाई को तेहरान में होगा। जैन मुनि के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर निमंत्रण पत्र को पोस्ट कर लिखा गया, ईरान सरकार के आमंत्रण पर शांतिदूत जैन आचार्य लोकेशजी अमेरिका से तेहरान पहुंचेंगे।

आचार्य राष्ट्राध्यक्षों एवं वैश्विक नेताओं के साथ 3 जुलाई 2026 को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाल्ला कॉम्प्लेक्स में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पोस्ट के अनुसार जैन मुनि इस वक्त अमेरिका में हैं। इसमें आगे लिखा गया, अमेरिका की शांति सदभाव यात्रा के दौरान गुरुदेव के वी सपोर्ट पीस अभियान को रिपब्लिक और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के नेताओं के अभूतपूर्व समर्थन के बाद तत्काल ईरान की यात्रा वैश्विक शांति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया, भारत-ईरान के ऐतिहासिक रिश्तों को देखते हुए आचार्य लोकेश मुनि की मौजूदगी दोनों देशों के बीच गहरे सम्मान और मित्रता का प्रतीक होगी। ईरान की सरकारी मीडिया आईआरएनए के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 1.2 करोड़ से 2 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इस कारण पूरे तेहरान में सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी सीमित रहेगी।

भारत सरकार का प्रतिनिधित्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा करेंगे। 36 साल तक इस्लामिक रिपब्लिक के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को यूएस-इजरायल हमले में जान चली गई थी। यह घटना तेहरान पर हवाई हमलों के पहले दिन हुई थी। खामेनेई ने लंबे समय तक ईरान की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दी।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अंतिम संस्कार की तैयारियों में कई बड़े धार्मिक आयोजन शामिल हैं। 7 जुलाई को पवित्र शहर कॉम में भी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मशहद वही जगह है जहां खामेनेई का जन्म हुआ था।



Related News
thumb

पीओके में पाकिस्तानी सेना की बर्बादी शुरू, सड़कों पर जनसैलाब! हर तर...

पीओके के लोग खुद यह ऐलान कर रहे हैं कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और अगर अब हद पार की तो यह भारत के साथ आएंगे। हमें तुम्हारे राशन की जरूरत न...


thumb

ईरान से बातचीत, यूएस से डील! हाेर्मूज संकट में भारत की दमदार डिप्लो...

ऊर्जा अवसंरचना में दीर्घकालिक निवेश, आपूर्ति स्रोतों का विविधीकरण, समन्वित कूटनीति और त्वरित नीतिगत निर्णयों ने भारत को हाल के वर्षों में अपनी सबसे...


thumb

टीवीके विधायक का सनसनीखेज खुलासा: विजय सरकार गिराने के लिए 35 करोड़...

आरोप है कि DMK नेताओं ने TVK विधायकों को विधानसभा स्पीकर JCD प्रभाकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने के लिए 35 करोड़ रुपये की प...


thumb

मोदी कैबिनेट ने हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं को दी मंजूरी, बड़ी...

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली राष्ट्री...


thumb

शाह ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रणनीति को दी मंजूरी, शुभेन्दु अधिक...

समिति ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहले ही विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए प्रश्नावली तैयार कर ली गई है। इसक...


thumb

वायुसेना के नए वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला कार्यभार

भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण स्तर पर हुए बड़े बदलाव के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एक जुलाई को वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (उप वायुसेनाध्यक्ष) क...