'दबंग 3' में सिर्फ स्टार नहीं थे सलमान, डायलॉग्स-म्यूजिक में भी निभाई अहम भूमिका

Posted On:- 2026-07-01




मुंबई (वीएनएस)। प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी लगातार ऐसी फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि अपनी अलग सोच और कहानी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। 'बंदर' जैसी फिल्म से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निखिल ने अब 'दबंग 3' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सलमान खान सिर्फ लीड स्टार ही नहीं थे, बल्कि पर्दे के पीछे भी उनकी क्रिएटिव भागीदारी काफी अहम थी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी ने बताया कि 'दबंग 3' के दौरान सलमान खान कई मजेदार वन-लाइनर्स और डायलॉग्स खुद सुझाते थे। इतना ही नहीं, फिल्म के म्यूजिक में भी उनकी अच्छी-खासी भागीदारी रहती थी। निखिल ने कहा, "ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना काफी मजेदार होता है क्योंकि बहुत कुछ सेट पर ही अपने आप बनता चला जाता है। कई डायलॉग्स वहीं इम्प्रोवाइज होते हैं और पूरी टीम अपनी क्रिएटिविटी जोड़ती है। सलमान की अपनी अलग पर्सनैलिटी है और वह बेहद क्रिएटिव इंसान हैं। शायद लोग यह बात नहीं जानते, लेकिन वह हमेशा नए वन-लाइनर्स और डायलॉग्स के बारे में सोचते रहते हैं। म्यूजिक में भी उनका काफी योगदान रहता है। उनके साथ सेट पर काम करना हमेशा मजेदार अनुभव होता है।"

निखिल द्विवेदी बतौर प्रोड्यूसर लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। 'वीरे दी वेडिंग', 'दबंग 3', 'CTRL' और 'बंदर' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अलग-अलग जॉनर की कहानियों पर दांव लगाया है। यही वजह है कि आज उन्हें ऐसे निर्माता के तौर पर देखा जाता है, जो नई और अलग तरह की फिल्मों को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का दम रखते हैं।



Related News

thumb

मैसा की शूटिंग से सामने आया दिलचस्प BTS फोटो, मेकर्स ने दिया खून से...

साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मैसा (Mysaa) अपनी हर नई अपडेट के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ा रही है। पैन इंडिया स्टार रश्मिक...


thumb

'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी का 'यूनिक प्रोसेस', राजकुमार हिर...

राजकुमार हिरानी अपनी क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज़ उनके बेटे वीर हिरा...


thumb

आँखों में गुस्सा और निडर अंदाज़, 'मैसा' से निधि सिंह का थ्रिलिंग पो...

'मैसा' (Mysaa) 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।


thumb

प्रभास की छोटी सी झलक ने 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' को लेकर फैंस के बीच...

प्रभास एक बार फिर सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि फैंस उन्हें 'दुनिया का सबसे महान एक्टर' क्यों कहते हैं