बिलासपुर (वीएनएस)। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी एवं जिला स्तरीय जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुडेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले की सभी जनपद पंचायतों तथा 486 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान मिशन के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही योजना के उद्देश्यों, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तथा विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला एवं यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा आज संयुक्त रूप से केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ला...
महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लभरा के समीप बिना वैधानिक अनुमति के बोर खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार जुगल किशोर एवं पटवारी केशव शर्मा द्वारा म...
प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धान के साथ अन्य लाभकारी...
शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमाम...
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की अध्यक्षता में 03 जुलाई शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी ...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरार (तालाब) में डूबने से मृत्यु होने...