मुंबई(वीएनएस)। मुंबई के साकीनाका में भारी बारिश के दौरान खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद बीएमसी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं; इस मामले में कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
मुंबई के साकीनाका इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। भारी बारिश के बीच खैरानी रोड पर पैदल चल रहे 55 वर्षीय असलम इसाक शेख की एक खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त असलम मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। वहां काम कर रहे लोगों ने उन्हें चिल्लाकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह संतुलन खो बैठे और मैनहोल में जा गिरे। मुंबई फायर ब्रिगेड और बीएमसी के कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मेयर रितु तावड़े ने बीएमसी प्रशासन पर उठाए सवाल
इस दर्दनाक हादसे पर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने बीएमसी प्रशासन के ढीले रवैये पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है। मेयर ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब 2 साल पहले ही मैनहोल पर जाली लगाने का ठेका दे दिया गया था, तो प्रशासन पूरी गर्मी क्या कर रहा था? अब रेड अलर्ट और भारी बारिश के बीच यह काम क्यों किया जा रहा था?" मेयर ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
कमिश्नर अश्विनी भिड़े का बड़ा एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के वक्त सुरक्षा के कोई इंतजाम न रखने के कारण संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही बीएमसी के 4 जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में धनाजी हेरलेकर (असिस्टेंट कमिश्नर, एल वार्ड), दीपक चौगुले (डिप्टी इंजीनियर), अभिजीत चौगुले (जूनियर इंजीनियर) और उत्तम पाटिल (असिस्टेंट इंजीनियर) शामिल हैं।
हाई-लेवल कमेटी करेगी जांच, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
बीएमसी कमिश्नर ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल जांच कमेटी बना दी है। इस कमेटी को 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो, इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं कि मैनहोल के काम के दौरान चारों तरफ बैरिकेड्स लगाना अनिवार्य होगा और अगले 8 दिनों के भीतर मुंबई के सभी मैनहोल की 100 प्रतिशत जांच कर सुरक्षा रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
मनीष तिवारी की नाराजगी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व से अलग राय रखने वाले नेताओं में गिने जाते रहे हैं। पार्टी के अ...
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक...
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत में तेल की किल्लत नहीं हुई, क्योंकि देश के पास पर्याप्त स्टॉक और विविध...
मुर्शिदाबाद के जलंगी गांव में उमस भरी दोपहर के बीच निर्माण कार्य जारी है और सीमा के किनारे लोहे के खंभे, कंटीले तार, बुलडोजर और सीमा सुरक्षा बल के ...
भारत-जापान फोरम : पीएम मोदी का बड़ा लक्ष्य, 10 ट्रिलियन येन के निवेश से दोगुनी होंगी कंपनियां