जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम, 4 जुलाई को कुनकुरी में लगेगा मेडिकल कैंप

Posted On:- 2026-07-03




जशपुरनगर (वीएनएस)। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले की सहकारी समितियों एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना, किसानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना तथा सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।

किसानों को वितरित किए गए केसीसी एवं माइक्रो एटीएम कार्ड :

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत 2 जुलाई को पैक्स कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं समिति सदस्यों को माइक्रो एटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा रूपे केसीसी कार्ड वितरित किए गए। इस पहल से किसानों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिल सकेगा तथा डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें सहकारी समितियों की आधुनिक कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं, कृषि ऋण वितरण, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता सहित विभिन्न सहकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे किसानों को सहकारिता से जुड़ी नवीन व्यवस्थाओं और सुविधाओं को समझने का अवसर मिला।

वृक्षारोपण और स्वच्छता का दिया संदेश : 

3 जुलाई को जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

4 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर :

सहकारी सप्ताह की अगली कड़ी में 4 जुलाई 2026 को पैक्स कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में संचालित जनऔषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल :

सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाना, किसानों एवं आम नागरिकों को आधुनिक एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से आयोजित इन गतिविधियों से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।




Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों ...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...


thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक : विकास योजनाओं और अ...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...


thumb

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...