मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

Posted On:- 2026-07-03




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना  के अंतर्गत रेणुका खलखो के उपचार के लिए 95,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार यह राशि झारखंड के रांची स्थित रानी हॉस्पिटल में श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली इस त्वरित स्वीकृति से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली है। समय पर मिली इस सहायता से अब मासूम का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के जनहितैषी एवं संवेदनशील पहल  पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और उपचार के अभाव में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सहायता योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल रहा है, जिससे प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।




Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों ...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...


thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक : विकास योजनाओं और अ...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...


thumb

जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम, 4 जुलाई को कुनकुरी में ल...

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुल...


thumb

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...