सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले में कार्यरत संबंधित एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने युवा और महिलाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
कलेक्टर रेना जमील ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य केवल उद्यम पंजीयन तक सीमित न रहे, बल्कि इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान कर उन्हें वास्तविक रूप से उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विविध गतिविधियों के माध्यम से युवा एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में बांस आधारित उद्योग की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बांस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर बेहतर उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सर्वेक्षण कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा मास्टर प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ओड़गी विकासखंड में भी लोगों को उद्यम से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही जिले में होम स्टे को प्रोत्साहित करने, कृषि, माइनिंग, उद्यानिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम आधारित इकाइयों के विकास की दिशा में कार्य करने को कहा।
बैठक में उन्होंने तेलईकछार में संचालित माटीकला बोर्ड के साथ समन्वय स्थापित कर मिट्टी के खिलौने निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही। इस क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
शासन की किसान हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के मेल ने राज्य के अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि का एक नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। बालोद...
कहते हैं कि अगर सरकार की नीतियां सही और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो, तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूर पहुँचता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहर...
नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा शहर में आवारा (सड़क पर रहने वाले) कुत्तों के रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी (एनिमल ब्रथ कन्ट्रोल) अभियान को तेज गति ...
कलेक्टर रेना जमील ने रविवार को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, पर्यटन गतिविधियों तथा विकास की संभावनाओं का जायज...
जशपुर जिले में 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक 1531.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2442...