सुशासन से संवरी चरवाहे की जिंदगी : बालमुकुंद के परिवार को मिला सरकारी योजनाओं का चैतरफा लाभ

Posted On:- 2026-07-05




बालमुकुंद ने योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

बालोद (वीएनएस)। कहते हैं कि अगर सरकार की नीतियां सही और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो, तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूर पहुँचता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण जिले के ग्राम सोहपुर में देखने को मिला है। यहाँ के निवासी और पेशे से चरवाहा बालमुकुंद यादव, जो रोजाना मवेशी चराने का कार्य करते हैं, आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके परिवार के जीवन की राह को आसान और सुरक्षित बना दिया है।

बालमुकुंद यादव के परिवार को छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर दिया है। कच्चे मकान की चिंता को दूर करते हुए बालमुकुंद के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिला है, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित छत के नीचे सम्मानजनक जीवन जी रहा है। उनके घर की रीढ़ यानी उनकी माता जी और पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त हो रही है। इससे घर की महिलाओं को छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। चूंकि बालमुकुंद भूमिहीन हैं, इसलिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत उनके परिवार को प्रतिवर्ष 10,000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है, जो जरूरत के समय उनके लिए बड़ा सहारा बनती है।

अपनी इस अपार खुशी को साझा करते हुए बालमुकुंद यादव भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान और हर महीने निश्चित आमदनी का होना एक सपने जैसा था। लेकिन सरकार ने हमारी सुध ली। अब हमारी माता और पत्नी के खाते में पैसे आते हैं और सालाना मिलने वाली सहायता से जरूरत के समय में बड़ी मदद हो जाती है। बालमुकुंद ने इन सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।  



Related News
thumb

सीड ड्रिल तकनीक और सरकारी योजनाओं से बदली किसान भूपेश की तकदीर

शासन की किसान हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के मेल ने राज्य के अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि का एक नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। बालोद...


thumb

उद्यम पंजीयन तक सीमित न रहें, युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उ...

सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले में कार्यरत संबंधित एजेंसियों की ब...


thumb

आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी अभियान में आई तेजी, विभिन्न वार्ड...

नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा शहर में आवारा (सड़क पर रहने वाले) कुत्तों के रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी (एनिमल ब्रथ कन्ट्रोल) अभियान को तेज गति ...


thumb

कलेक्टर रेना जमील ने जिले के पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण, सुविधा...

कलेक्टर रेना जमील ने रविवार को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, पर्यटन गतिविधियों तथा विकास की संभावनाओं का जायज...


thumb

जिले में 05 जुलाई को 268.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक 1531.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2442...