गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बी.एस. उइके ने पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि वे नदी-नालों, तालाबों तथा पुल-पुलियों के आसपास सावधानी बरतें। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर बारिश का पानी सड़कों एवं पुल-पुलियों के ऊपर से बहने की सूचना मिल रही है। ऐसे में उन्होंने नागरिकों से भारी बारिश के दौरान सुरक्षित रहने तथा पूरी सावधानी के साथ आवागमन करने की अपील की है।
कलेक्टर उइके ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों से अपील की है कि यदि किसी पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है तो उसे पार न करें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है। कलेक्टर ने अधिक जलभराव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। अधिक जलभराव वाले, क्षतिग्रस्त तथा डायवर्सन वाले पुल-पुलियों एवं सड़कों के किनारे सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
कलेक्टर उइके ने कहा है कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही जान-माल के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए सभी नागरिक आवश्यक सावधानियों का पालन करें। उन्होंने कहा है कि बारिश के दौरान नदी-नालों से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे कार्यों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने नागरिकों से मौसम संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...