डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को

Posted On:- 2026-07-06




राजनांदगांव (वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में नियोक्ताओं द्वारा लगभग 713 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन द्वारा वेयर हाऊस हेल्पर (महिला) के 50 पद, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा एकाउंटेंट के 4 (पुरूष) पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 (पुरूष) पद, सेल्स ऑफिसर के 20 (पुरूष) पद एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव के 20 (पुरूष) पद, लाईफ इंश्योरेंश कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ द्वारा इंश्योरेंश एडवाईजर (महिला) के 50 पद, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ट्रेनी के 50 पद, ह्युमिलिटी फाइनेंश सॉलूशन द्वारा इंश्योरेंश एडवाईजर के 15 पद, शरमिन टेंलेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रीक मीटर (पुरूष) के 50 पद, प्रगति फिनसर्व प्राईवेट लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट के 50 पद तथा अशवर फाउंडेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एचआर सर्विस द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड (पुरूष) के 150 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर (पुरूष) के 25 पद, हाऊस कीपिंग स्टाफ (पुरूष) के 150 पद, बेबी सीटर (महिला) के 30 पद, केयर टेकर के 45 पद पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है।




Related News
thumb

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, फॉल्ट निराकरण का रिस्पॉन्स ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई मजबूती

जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे च के किसान दिलेश कुमार कश्यप के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी का मजबूत सहारा बन ग...


thumb

सड़क पर रहने वाले बेजुबानों की सुरक्षा को मिला बल, पशु चिकित्सकों औ...

घुमंतू पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल होने एवं मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में संयुक्त प्रशिक्षण सह कार्...


thumb

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सौंप...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं एवं उनके परिजन के मृत्यु होने पर उनके नामांकित सदस्यों को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन ...


thumb

पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने सीएससी संचालकों को दिया गया प्र...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य ...


thumb

प्रगतिशील किसान वीरेंद्र साहू ने अपनाया फसल विविधीकरण

जिले के ग्राम जंगलेश्वर के प्रगतिशील किसान वीरेंद्र कुमार साहू ने इस खरीफ मौसम में परंपरागत धान की खेती के स्थान पर कम पानी में होने वाली गेंदा फूल...