कोटवार नियुक्ति को लेकर गरमाया मामला, 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय घेरा

Posted On:- 2026-07-07




गरियाबंद (वीएनएस)।जिले के देवभोग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटगांव में कोटवार नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान 100 से अधिक ग्रामीणों ने तहसीलदार के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम में नए कोटवार की नियुक्ति नियमों को दरकिनार कर की गई है। उनका कहना है कि तत्कालीन कोटवार गुलाब बघेल के निधन के बाद उनके परिवार से ही योग्य उत्तराधिकारी की नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए ग्राम सभा आयोजित कर वास्तविक उत्तराधिकारी का नाम भी प्रस्तावित किया गया था, लेकिन इसके विपरीत दूसरे परिवार की महिला को कोटवार नियुक्त कर दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नियुक्त की गई महिला इस पद के लिए पात्र नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से नियुक्ति आदेश की जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की है। ग्राम सरपंच ने भी मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने की बात कही है।

वहीं, तहसीलदार ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोटवार नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार और शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

फिलहाल कोटवार नियुक्ति का यह मामला गरमाता जा रहा है। ग्रामीणों ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है, जबकि प्रशासन ने मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।



Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...