जयपुर (वीएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एफटीआई) कार्यालय की छत अचानक भरभराकर गिरने से वहां कार्य कर रहे करीब 10 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एफटीआई परिसर में निर्माण एवं मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। एक साथ कई घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भी हड़कंप मच गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।
एसएमएस थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दौसा निवासी फोरमैन लालचंद, बिहार निवासी नीतीश कुमार मंडल, राजीव मंडल, ननकू मंडल, कार्तिक, प्रमोद कुमार, सोनू उजीत सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। दो अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दो मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। उनमें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट की आशंका है। ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मांड्या ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सभी घायलों की लगातार निगरानी कर रही है और गंभीर मरीजों का विशेष उपचार जारी है।
इधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही छत गिरने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मला वर्ष 2015 में आगरा की दीवानी अदालत में दायर उस वाद से जुड़ा है जिसमें दावा किया गया कि ताजमहल मूल रूप से भगवान शिव का मंदिर था। याचिकाकर्ताओं म...
कांग्रेस के साथ विलय का प्रस्ताव कथित तौर पर खारिज होने के बाद, शरद पवार की एनसीपी (SP) के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
देखा जाये तो 26 जुलाई 2008 की वह शाम आज भी देश की स्मृति में सिहरन पैदा करती है। महज सत्तर मिनट के भीतर अहमदाबाद के बीस अलग अलग स्थानों पर 21 धमाके...
एक्स पर शेयर किए गए पत्र में राय ने कहा कि मंदिर के दान-पात्रों से दान की गिनती के दौरान कथित चोरी को लेकर 6 जून, 2026 से बातचीत चल रही है और उन्हे...
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी कस्बे में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी।