सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-07




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी देवेन्द्र साहू, जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, यातायात पुलिस के डीएसपी, पुलिस अधिकारी,, डीआरएम ई-डीएआर सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य पात्र मामलों में पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने से लेकर उपचार, दस्तावेजों के संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा दावा प्रक्रिया तक प्रत्येक स्तर पर निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान परिवहन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राहत योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल संचालन तथा ई-डीएआर (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्स एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में पुलिस, अस्पताल, परिवहन विभाग, बीमा कंपनियों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच डिजिटल समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करना इस प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, समयबद्ध जानकारी साझा करने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।




Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...