सीएम हेल्पलाइन, पीएम आवास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

Posted On:- 2026-07-07




गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन, सीपीग्राम्स एवं पीएमओ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय-सीमा में गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को नियमानुसार संतुष्टि भी होनी चाहिए। इसके अलावा उच्च कार्यालयों से प्राप्त सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी विभागों को वर्षा जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप विभागवार कार्ययोजना (वर्किंग प्लान) तैयार कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस पहल करे। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाकर लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उन्हें सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल सके। कलेक्टर उइके ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से खाद एवं उर्वरकों के सुचारु वितरण की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सेवा सेतु पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2016 से 2023 तक स्वीकृत लेकिन अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शेष सभी आवासों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राज्यपाल गोदग्राम योजना के अंतर्गत विद्युत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अमले को क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर उइके ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सभी विभागों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत् प्रतिशत आधार वेरिफिकेशन, स्कूली विद्यार्थियों का अपार आईडी, पीएम जनमन योजना के तहत निर्माण कार्याें की प्रगति, विशेष पिछड़ी जनजातियों का आयुष्मान कार्ड, एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...