गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। गरियाबंद निवासी ईश्वरी लाल सोनी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, ग्राम हसौदा की धनेश्वरी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के रामाधार सिंह ने पेंशन स्वीकृत कराने, ग्राम परसट्ठी के पोहत राम साहू ने नई ऋण पुस्तिका जारी कराने, ग्राम हथखोज के बालमुकुंद निषाद ने एग्रीस्टेक पंजीयन कराने, ग्राम पाण्डुका की निर्मला बाई साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम जोड़ने, ग्राम गोंदलाबाहरा के हिरदे राम साहू ने निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्राम सरकड़ा की उर्मिला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर उइके ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...