नशा मुक्ति अभियान से अब तक 903 लोग हुए जागरूक

Posted On:- 2026-07-07




गरियाबंद (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई, मिशन शक्ति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा 17 जून से 01 जुलाई 2026 तक जिलेभर में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

इस दौरान विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, बस स्टैंड, होटल एवं ढाबों में युवाओं तथा आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, पारिवारिक कलह, अपराध, दुर्घटनाएं, आर्थिक, शारीरिक हानि तथा असमय मृत्यु जैसे गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से जिले में 903 लोग लाभान्वित हुए।

इस दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, पॉक्सो अधिनियम, 2012, बच्चों के अधिकार, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह निषेध एवं बाल श्रम कानूनों की भी जानकारी दी गई। आमजनों को 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानूनन अपराध की जानकारी साझा की गई। बालश्रम अधिनियम अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से होटल, ढाबों, फैक्टरी एवं अन्य प्रतिष्ठानों में कार्य कराना भी दंडनीय अपराध है। अधिकारियों ने नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...