मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अल्प प्रगति वाले 24 निर्माण कार्यों को किया गया निरस्त

Posted On:- 2026-07-07




निविदाकारों से 07 दिवस के भीतर वसूल की जाएगी 02 करोड़ 88 लाख रूपये से अधिक की राशि

गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्याें के लिए प्राप्त भुगतान राशि 07 दिवस के भीतर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के खाते में अनिवार्य रूप से जमा कर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित निविदाकारों के विरूद्ध वैधानिक वसूली एवं आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश पटेल ने बताया कि इनमें महासमुंद के मेसर्स सुनील कंस्ट्रक्शन से 03 कार्यों के लिए 32 लाख 82 हजार रुपये, आर.एस.एस. नगर कोरबा के अजय कुमार राठौर से 13 कार्याें के लिए 01 करोड़ 69 लाख 06 हजार रूपये और कोरबा के मेसर्स जयनारायण यादव से 08 कार्याें के लिए 86 लाख 19 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 88 लाख 07 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...