विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक देश में उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर करेगा : बृजमोहन

Posted On:- 2026-07-08




विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 को संसद की संयुक्त समिति ने दिया अंतिम रूप

रायपुर (वीएनएस)। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025" देश में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने में मददगार साबित होगा। 

रायपुर लोकसभा सांसद एवं समिति सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में आयोजित "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025" पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधेयक से जुड़े विभिन्न नीतिगत बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अपने सुझाव दिए।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि बैठक में विधेयक के सभी प्रावधानों पर बिन्दुवार गहन विचार विमर्श कर विधेयक को अंतिम रूप दिया गया। संसद के आगामी मानसून सत्र में इसे पेश कर दिया जाएगा

सांसद अग्रवाल के अनुसार विधेयक देश की नई शिक्षा नीति को जनता के लिए और उपयोगी और सुगम बनाने में पूरी तरह सहयोग करेगा। यह विधेयक देश में उच्च शिक्षा (Higher Education) के स्तर को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) को और अधिक सुगम, व्यावहारिक और उपयोगी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश के उच्च शिक्षण संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने की बजाय नवाचार, अनुसंधान और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन के लिए और कोशिश करें और "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025" "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025" (Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill) वास्तव में देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को केवल 'डिग्री बांटने' के पारंपरिक ढर्रे से बाहर निकालकर वैश्विक मानकों, नवाचार (Innovation) और कौशल विकास (Skill Development) से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए तैयार किया गया यह विधेयक, उच्च शिक्षा के पूरे ढांचे को पुनर्गठित करने की बात करता है।



Related News
thumb

पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सश...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित...


thumb

बिलासपुर में बदमाशों का आतंक, ढाबा कर्मचारी को पीटकर की लूट

न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों क...


thumb

पीपल सिटी की ओर नवा रायपुर की उड़ान, पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान

नवा रायपुर को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। आवास एवं पर्यावरण म...


thumb

50% शुल्क छूट से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राहत, संपत्ति स्वामित्व ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व से जोड़ने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। ...


thumb

अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 नशीले इंजेक्शन के साथ ...

शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निग...


thumb

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी...