EOW ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिया

Posted On:- 2026-07-08




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने हिरासत में ले लिया है। रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष और नान (नागरिक आपूर्ति निगम) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, वे पिछले तीन वर्षों से फरार बताए जा रहे थे और ईडी तथा ईओडब्ल्यू उनकी तलाश कर रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में ईओडब्ल्यू ने रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया था। इससे पहले मंगलवार को जांच एजेंसी ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से कई घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद रामगोपाल अग्रवाल ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, कथित कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाला वर्ष 2015 से 2023 के बीच धान की मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और उसके भुगतान में नियमों का उल्लंघन कर कुछ चुनिंदा राइस मिलर्स को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिससे सरकार को करीब 127 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जांच एजेंसी इस मामले में तत्कालीन अधिकारियों, राइस मिलर्स और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि, इन आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।



Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...