दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विकसित भारत-गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजनांतर्गत जिले में पहली बार 07 जुलाई 2026 को “रोजगार एवं आवास दिवस” का आयोजन रेगानार, महारा हाउरनार, कटेकल्याण सहित अन्य ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार एवं आवास संबंधी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि विकसित भारत-गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र श्रमिकों को अब एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी प्रदान की जाएगी। इस पहल से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग का पंजीयन, ई-केवाईसी, जॉब कार्ड संबंधी जानकारी, लंबित प्रकरणों का निराकरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए बताया कि रोजगार एवं आवास दिवस का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा जयंत नाहटा ने सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि पात्र परिवारों को रोजगार एवं आवास योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ा जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रोजगार सहायक, तकनीकी अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा ने सभी पात्र ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित रोजगार एवं आवास दिवस में सहभागिता कर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...