डीएमएफ योजना : 24 किसानों को मिला पावर टिलर, आधुनिक कृषि को मिलेगा बढ़ावा

Posted On:- 2026-07-08




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला खनिज संस्थान न्यास ( डीएमएफ )योजना के अंतर्गत विकासखंड गीदम में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 24 कृषकों को पावर टिलर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य कृषि कार्यों को आसान, कम खर्चीला एवं अधिक उत्पादक बनाना है। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने किसानों को पावर टिलर की चाबी सौंपते हुए कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम होगी, समय की बचत होगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने किसानों से कृषि यंत्रों का बेहतर उपयोग कर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कृषि सभापति अध्यक्ष ममता मंडावी, जिला कृषि सभापति सदस्य किलेश्वरी नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्षा शकुंतला भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, जनपद कृषि सभापति मुन्ना राम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से उप संचालक कृषि दंतेवाड़ा सूरज पंसारी, सहायक संचालक कृषि धीरज बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी किसान नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (गीदम) अशोक कुमार नेताम सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विभाग का अमला मौजूद रहा। ज्ञातव्य है कि पावर टिलर एक बहुउपयोगी कृषि यंत्र है, जिसका उपयोग खेत की जुताई, मिट्टी की गुड़ाई, मेड़ बनाने, बुवाई, खरपतवार नियंत्रण तथा विभिन्न कृषि उपकरणों को जोड़कर अन्य कृषि कार्यों में किया जाता है। यह विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे कम समय और कम श्रम में खेती के कार्य आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इससे खेती की लागत में कमी आने के साथ-साथ कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।




Related News
thumb

जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, 77 लोगों का हुआ सफल टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...


thumb

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी ...

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...


thumb

छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...


thumb

कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूर...

लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...