प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से परिवार को मिला 2 लाख की बीमा राशि

Posted On:- 2026-07-09




महासमुंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना द्वारा समय पर प्रदान की गई आर्थिक सहायता परिवार के लिए कठिन समय में आर्थिक संबल सिद्ध हुई तथा दैनिक आवश्यकताओं एवं अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहायक बनी। घोडारी निवासी स्वर्गीय सतरूपा चक्रधारी के निधन उपरांत उनके नामित उत्तराधिकारी पवन चक्रधारी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 02 लाख रुपए की बीमा राशि बैंक ऑफ बड़ौदा, मेन ब्रांच, महासमुंद के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई।

उक्त बीमा राशि का दावा स्वीकृत कराने एवं लाभ परिवार तक पहुँचाने में जिला अग्रणी बैंक, महासमुंद के प्रबंधक प्रकाश चन्द्र मेहर, बैंक ऑफ बड़ौदा, मेन ब्रांच, महासमुंद के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार साव, बैंक अधिकारी अभिषेक भारती तथा एफएलसी के ओम प्रकाश पटेल का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इनके संयुक्त प्रयासों से मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सका।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन बीमा किसी भी परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल एक छोटी वार्षिक प्रीमियम राशि जमा कर कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकता है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके नामित परिजन को 2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है।

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराएँ और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना अकेले न करना पड़े। साथ ही, सभी नागरिकों से समय पर बैंक खाते का नवीनीकरण, प्रीमियम कटौती एवं नामांकन की जानकारी अद्यतन रखने का भी आग्रह किया गया।




Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...