दंतेवाड़ा में खाद्य कारोबारियों को मिला नया हुनर, 3 दिवसीय 'फॉस्टेक' ट्रेनिंग कैंप संपन्न

Posted On:- 2026-07-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फसाई) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य हुये समझौता ज्ञापन 2023 से 2026 तक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) में स्वीकृत कार्ययोजना 2025-26 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिला मुख्यालयों एवं 146 ब्लॉक में फॉस्टेक प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

इसकी परिपालन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा 3 दिवसीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) निःशुल्क कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जाहिरा खान, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा ने प्रशिक्षण के मूलभूत उद्देश्य एवं पंजीकरण प्रक्रिया का जानकारी दी। शिक्षा एवं कल्याण समिति प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक शिव प्रजापति ने खाद्य पाठ्यक्रम, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, संस्था पंजीकरण एवं व्यवस्था, खाद्य पदार्थों का गुणवत्ता मानक एवं मापक के बारे में पीपीटी के माध्यम से बताया। इस प्रकार प्रथम दिवस 8 जुलाई 2026 को दंतेवाड़ा एवं गीदम में तथा द्वितीय दिवस 9 जुलाई 2026 को बचेली एवं किरंदुल एवं 10 जुलाई 2026 को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के प्रशिक्षण सभागार में खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु सामुदायिक भवन, आर.ई.एस कॉलोनी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  इसके अलावा उपरोक्त पूर्व दिवस में प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले कारोबारकर्ताओं के लिए 10 जुलाई 2026 को पूनः प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं।



Related News
thumb

जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, 77 लोगों का हुआ सफल टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...


thumb

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी ...

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...


thumb

छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...


thumb

कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूर...

लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...