खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत

Posted On:- 2026-07-10




कवर्धा (वीएनएस)। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर लगाए गए करंट प्रवाहित फेंसिंग तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, खेत में लगी मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मेड़ पर बिजली का करंट प्रवाहित कर फेंसिंग की गई थी। इसी दौरान रामभीषण खेत की ओर जा रहा था।

अनजाने में वह करंट वाले तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित फेंसिंग किसने लगाई और हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है। मामले में जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...


thumb

कलेक्टर उइके ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 25 आ...

कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...


thumb

कलेक्टर ने एनकॉर्ड बैठक में दिए सख्त निर्देश, नशीले पदार्थों के अवै...

कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।


thumb

कलेक्टर ने जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और नियमित बायोमेट्रिक उपस...

कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...


thumb

वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्य...

जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...


thumb

गुंडरदेही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ बाल अधिकार व सुरक्षा जाग...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...