सूरजपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स्य पालन समूहों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम में विकासखंड भैयाथान के ग्राम शिवप्रसाद नगर में मत्स्य पालकों एवं समूहों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मत्स्य पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, तालाब प्रबंधन, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज, संतुलित आहार, मत्स्य रोग प्रबंधन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न मत्स्य विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा मत्स्य पालन को ग्रामीण आजीविका एवं आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उपस्थित मत्स्य पालकों एवं समूह सदस्यों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम शिवप्रसाद नगर के मत्स्य पालक, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को नवीन तकनीकों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर जिले में मत्स्य उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि करना रहा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...