सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत दैनिक मजदूरी दर में वृद्धि तथा 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की व्यवस्था से श्रमिकों में उत्साह का वातावरण है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर मिलने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।
जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम ऊँचडीह, पोस्ट बसदेई सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रमिकों ने योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की है। टुकेंद्र प्रसाद, तोजेश राजवाड़े, प्रभुनारायण, भूपेंद्र प्रसाद, महेश्वरी, लीलावती, नीरा बाई, कामेश्वरी, नरबदिया, विमला, रामावतार, फूलकुंवर, देवकुमारी, शिवप्रसाद और भागीरथी सहित अन्य श्रमिकों ने बताया कि पहले उन्हें 100 दिनों तक रोजगार मिलता था, जबकि अब 125 दिनों तक रोजगार मिलने की व्यवस्था से उनकी आय के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी।
श्रमिकों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अतिरिक्त आय से बच्चों की पढ़ाई, राशन, स्वास्थ्य और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। श्रमिकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीबी-जी-रामजी योजना गांवों में रोजगार, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बन रही है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...