भावना दीदी की साइंस पाठशाला : विद्यार्थी चलाएंगे ड्रोन और रोबोट्स

Posted On:- 2026-07-11




सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी AI और रोबोटिक्स की अत्याधुनिक शिक्षा

कवर्धा (वीएनएस)। बदलते समय के साथ शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत समस्त सरकारी शालाओं के छात्र-छात्राओं को आधुनिक व तकनिकी शिक्षा एवं नवाचार से जोड़ेने के लिए जल्द ही "भावना दीदी की साइंस पाठशाला" मोबाईल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। 

यह एक अत्याधुनिक मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब होगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुँचाना है। बस में संचालित इस मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को 5 अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से 3 से 5 दिनों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा,जहाँ  छात्र-छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

इस अभिनव पहल के माध्यम से प्रति वर्ष 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बस में बनी यह मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों तक पहुँचेगी और उच्चतर विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी। प्रथम चरण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए भावना बोहरा ने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोमॉडलिंग, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थी स्वयं ड्रोन उड़ाने, कोडिंग करेंगे, D मॉडल तैयार करेंगे तथा रोबोट संचालित करने और आधुनिक डिजिटल तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को कम करना, भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना, शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक कौशल का विकास करना है। 5 अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की तकनीक आधारित शिक्षा और करियर के लिए तैयार किया जाएगा।

भावना बोहरा ने कहा कि आज का समय ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का युग है। यदि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और नई तकनीकों से जोड़ा जाए, तो वे भी देश और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, प्रतिभा किसी शहर या संसाधन की मोहताज नहीं होती। हमारे गाँवों के बच्चों में भी अपार क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है। 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी विद्यार्थी अवसरों के अभाव में पीछे न रहे। 

भावना बोहरा ने कहा कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला “मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब” ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। यह पहल विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के नए आयामों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी अवसर मिलें। हमें विश्वास है कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला ग्रामीण प्रतिभाओं को विज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का माध्यम बनेगी तथा तकीनीकी शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करेगी। इसके लिए पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए आगामी कुछ ही दिनों में जल्द से जल्द इस लैब का शुभारंभ किया जाएगा।



Related News
thumb

सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...


thumb

कलेक्टर उइके ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 25 आ...

कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...


thumb

कलेक्टर ने एनकॉर्ड बैठक में दिए सख्त निर्देश, नशीले पदार्थों के अवै...

कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।


thumb

कलेक्टर ने जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और नियमित बायोमेट्रिक उपस...

कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...


thumb

वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्य...

जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...


thumb

गुंडरदेही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ बाल अधिकार व सुरक्षा जाग...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...