मुर्गा चोरी के आरोप में मजदूर की पिटाई, पोल्ट्री फार्म संचालक समेत 3 पर FIR

Posted On:- 2026-07-12





गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले मजदूर ने पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी पर डंडे, चप्पल और मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अनूपपुर जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवक दिसंबर 2025 से गौरेला के बेलगहना टोला स्थित मोनू पोल्ट्री फार्म में मजदूरी कर रहा था। घटना वाले दिन उसने फार्म में पहले से काम कर रहे मनोज यादव से करीब 1 किलो 900 ग्राम मुर्गा लिया था। कुछ देर बाद फार्म संचालक मोनू वहां पहुंचा और युवक पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगा दिया।

पीड़ित ने आरोप से इनकार किया तो संचालक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद संचालक ने अपने मैनेजर सुहेल खान और मुंशी चिंटू को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की। हमले में उसके चेहरे और पीठ पर चोटें आईं।

मारपीट की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे अनूपपुर निवासी बलराम सिंह और मुकेश सिंह के साथ भी आरोपियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। दोनों ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोनू, सुहेल खान और चिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।




Related News
thumb

जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी ...

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए...


thumb

नशामुक्ति और पोषण का संदेश लेकर युवाओं ने लिया स्वस्थ एवं जिम्मेदार...

युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज स्वर्गीय छोटेला...


thumb

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए धमतरी जिले में 3 हजार से अधिक छात्र...

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत धमतरी जिले में इस वर्ष छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।...


thumb

पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित स्थानीय एवं पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ किस्म को पौधा किस...


thumb

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित का...


thumb

नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में...