बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदवन गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दंपति के दोनों बेटे घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आरोपी ने डंडे से पत्नी के सिर पर लगातार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अभी नशे की हालत में है। होश में आने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं, महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरे...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा क...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है।
समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिम...