सेवा सेतु केंद्र में महज 30 मिनट में मिले जरूरी प्रमाणपत्र, बेटी के स्कूल प्रवेश की राह हुई आसान

Posted On:- 2026-07-13




जगदलपुर (वीएनएस)। शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण तब देखने को मिला, जब तोकापाल विकासखंड के ग्राम सालेपाल निवासी राजू पोयामी ने अपनी बेटी मनकी पोयामी के स्कूल प्रवेश के लिए आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु केंद्र का रुख किया।

राजू पोयामी ने बताया कि उनकी बेटी मनकी के स्कूल में प्रवेश के लिए इन तीनों दस्तावेजों की तत्काल आवश्यकता थी। पहले उन्हें आशंका थी कि प्रमाणपत्र बनने में कई दिन लग सकते हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। लेकिन सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद मात्र 30 मिनट के भीतर उन्हें आय, जाति और निवास तीनों प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। उन्होंने कहा कि इतनी कम समय में सभी आवश्यक दस्तावेज मिल जाने से उनकी बेटी के स्कूल प्रवेश की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकी। राजू ने सेवा सेतु केंद्र की त्वरित, सरल और नागरिक हितैषी व्यवस्था के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्राप्त हो रहे हैं। सेवा सेतु केंद्र शासन की जनहितकारी पहल के रूप में नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।




Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराय...

कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...