कोंडागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र में बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्य के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस अवसर पर मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता तथा राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरे...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा क...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है।
समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिम...