कोण्डागांव (वीएनएस)। शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में ’सेवा सेतु पोर्टल’ प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसका लाभ उठाते हुए केशकाल विकासखण्ड के ग्राम खेतरपाल निवाासी जगदीश मंडावी ने अपने पुत्र डिकेश्वर मंडावी का जाति प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में आसानी से प्राप्त किया।
जगदीश मंडावी ने बताया कि पुत्र डिकेश्वर मंडावी के शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय कार्यों के लिए अनुसूचित जनजाति संबंधित जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।
सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर जगदीश मंडावी ने नजदीकी सेवा केंद्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ 22 जून 2026 को अपने पुत्र के जाति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद डिकेश्वर मंडावी को शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हुई। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण परिवार का समय और धन दोनों बचा तथा उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना नहीं करना पड़ा।
मंडावी ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं तक पहुंच को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान बना दिया है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए इस जनहितकारी पहल के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरे...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा क...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है।
समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिम...