कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अधिकार अभिलेख वितरण सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कर उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फील्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर कार्य में तेजी लाने और कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, संयुक्त कलेक्टर वहीदुर्रहमान, एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरे...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा क...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है।
समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिम...