पथलगांव में झुके पोल को तत्काल किया गया दुरुस्त, कोई क्षति नहीं

Posted On:- 2026-07-13




जशपुरनगर (वीएनएस)। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘झूलते तार की चपेट में आया ट्रक, बिजली पोल क्षतिग्रस्त एवं झूलते हाईटेंशन तार बन रहे हादसों की वजह, बारिश में बढ़ा खतरा‘‘  के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

कार्यपालन यंत्री संभाग पथलगांव ने बताया कि 06 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 8.30 बजे रायगढ़ रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने किसी अज्ञात वाहन, जिसकी ऊंचाई अतिरिक्त परिवहन के कारण मानक स्तर से अधिक थी, के द्वारा विद्युत के एल.टी. केबल को खींचे जाने से वहां स्थापित विद्युत का एल.टी. पोल झुक गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना की जांच कनिष्ठ यंत्री अमृत बेक द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि उक्त दुर्घटना से किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवस्था एल.टी. पोल एवं एल.टी. केबल को कोई क्षति नहीं हुई थी। झुके हुए एल.टी. पोल को मेंटेनेंस गैंग की सहायता से तत्काल सीधा कर दिया गया था।




Related News
thumb

जशपुर में नशे के खिलाफ जारी रखे अभियान : कलेक्टर व्यास

जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरे...


thumb

ब्लैक स्पॉट सुधार, सड़को पर साइन बोर्ड व मार्किंग करे सुनिश्चित : कल...

जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...


thumb

पंजीकृत श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा क...


thumb

जशपुर को मिली बड़ी सौगात: नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी नए शासकीय मेडिकल...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है।


thumb

कर्मीपारा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर, उपभोक्ताओं को मिल रही है सा...

समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिम...