रायगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश कर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी राजकुमारी चौहान (48) का शव मस्जिदपारा क्षेत्र की झाड़ियों में मिला। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में जब वह घर लौटी तो उसकी मां घर पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद घर के बाहर झाड़ियों में महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना के बाद महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब बताया जा रहा है। पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण विकास को गति देने और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के ल...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...