OTT रिलीज़ को लेकर बढ़ी 'गवर्नर' की दीवानगी, फैंस बोले- अब और इंतज़ार नहीं

Posted On:- 2026-07-14




मुंबई (वीएनएस)। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी और अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर' अपनी थिएटर रिलीज़ के बाद अब OTT रिलीज़ को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। 1991 के भारत के आर्थिक संकट पर आधारित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी दमदार कहानी और मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। अब सोशल मीडिया पर फैंस इसकी OTT रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने विपुल अमृतलाल शाह से जल्द OTT रिलीज़ डेट घोषित करने की अपील की है। एक यूज़र ने लिखा, "गवर्नर की OTT रिलीज़ कब होगी? इतनी तारीफ सुन ली है कि अब और इंतज़ार नहीं हो रहा।" वहीं दूसरे ने कहा, "मनोज बाजपेयी का शानदार अभिनय देखने के लिए एक्साइटेड हूं, प्लीज़ OTT डेट बताइए।"

कई दर्शकों ने यह भी लिखा कि वे थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे और अब परिवार के साथ OTT पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें फैंस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की मांग कर रहे हैं।

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे अनसुने नायक का किरदार निभाया है, जिसके योगदान ने भारत को आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। प्रभावशाली संवाद, मजबूत पटकथा और दमदार अभिनय के चलते फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली है।

'गवर्नर' का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के गीत और अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अब दर्शकों की निगाहें इसकी OTT रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।



Related News
thumb

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' से सामने आया कृष्णा पोस्टर

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है।


thumb

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन, नई शुरुआत का शानदार ...

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने अपनी नई शुरुआत को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। एक इंटिमेट सनसेट वेडिंग के बाद, दोनों ने अपने परिवार, क...


thumb

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' का 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ हो...

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' वाकई में सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है, जो इंडिया को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी


thumb

राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'विक्रम मालिक' का नया प...

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।


thumb

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को N...

भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया