प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-14




जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 3 प्रकरणों में  कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कांसाबेल के ग्राम नकबार निवासी सुखयारो बाई की कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी माता श्रीबाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। तहसील मनोरा अंतर्गत ग्राम खोखसो बेंजोरा निवासी जयपाल राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मनकुमारी बाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील मनोरा अंतर्गत ग्राम बेंजोरा निवासी दिलसार अंसारी की कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता जमील अंसारी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।




Related News
thumb

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जल संरक...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोटलापल में किए गए डबरी निर...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण...


thumb

वनाश्रित परिवारों को मिला बड़ा संबल: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासियों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक...


thumb

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले भर में जागरूकता मुहिम तेज, ‘सास-बहू स...

जिले में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्य...