दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

Posted On:- 2026-07-14




जशपुरनगर (वीएनएस)। शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण बाधित न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए है।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर 2 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। बी०पी०ए० बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में गायन और तबला वादन संगीत की पढ़ाई होगी जिसके लिए दृष्टि बाधित और अस्थि बाधित विद्यार्थी पात्र हैं। वहीं बी०एफ०ए० बैचलर ऑफ फाईन आर्ट्स में चित्रकला विषय है जिसके लिए श्रवण बाधित और अस्थि बाधित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 12 वीं उत्तीर्ण इच्छुक दिव्यांग विद्यार्थी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9993566693 और 7770977479 पर संपर्क किया जा सकता है।




Related News
thumb

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जल संरक...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोटलापल में किए गए डबरी निर...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

वनाश्रित परिवारों को मिला बड़ा संबल: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासियों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 12 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले भर में जागरूकता मुहिम तेज, ‘सास-बहू स...

जिले में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्य...