कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2026-07-15




कोण्डागांव (वीएनएस)।  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम काकड़गांव के ग्रामीणों ने दहिकोंगा सबस्टेशन से बार-बार हो रही विद्युत कटौती की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम चेरबेड़ा निवासी सगाराम मरकाम ने लो-वोल्टेज के कारण रागी फसल प्रभावित होने की जानकारी देते हुए समस्या के समाधान की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत कर्रारमेटा के ग्रामीणों ने माध्यमिक शाला कर्रारमेटा में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी दी।

ग्राम बड़ेबंजोड़ा के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से दहिकोंगा होते हुए गोलावण्ड मार्ग के लगभग 2 से 3 किलोमीटर जर्जर हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की। ग्राम पंचायत बफना के सरपंच  सुकदेव नेताम ने पुराने एवं जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के स्थान पर दो नए भवनों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राजस्व प्रकरणों, वनाधिकार पट्टा, सीसी सड़क निर्माण सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।



Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराय...

कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...